loan

🤑 2000 से लेकर 60000 तक मिल सकती है महिला ग्रुप लोन 🤑 जाने क्या है इसकी प्रोसेस

दोस्तों अगर आप महिला ग्रुप लोन के बारे में जानकारी लेना चाहते हो तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़े इस आर्टिकल में मैं आपको महिला ग्रुप लोन क्या होती है किस किस को मिल सकती है और कितनी मिल सकती है उन सब की जानकारी दूंगा।

  • महिला ग्रुप लोन यानी कि 5 या 6 या उससे ज्यादा महिलाएं इकट्ठी होकर ग्रुप बनाकर अपनी जरूरत के लिए जो लोन लेते हैं उसे महिला ग्रुप लोन कहते हैं
  • ग्रुप लोन केवल महिलाओं के लिए है वह पुरुषों को नहीं मिलती इसलिए इसके लिए सिर्फ महिलाएं अप्लाई कर सकती है
  • इस लोन की रकम 2000 से लेकर 60000 तक मिल सकती है महिला ग्रुप लोन की मुद्दत 6 महीने से लेकर 2 साल तक होती है
  • ग्रुप लोन की 25000 तक कोई फी नहीं होती है अगर उससे ज्यादा हो तो प्रोसेसिंग फी 2% होती है

Mahila Group Loan Hindi

  1. कोर ग्रुप लोन
  2. अतिरिक्त ग्रुप लोन

कोर ग्रुप लोन

1) बिजनेस लोन – यह लोन जो महिलाएं स्वनिर्भर है और छोटा मोटा बिजनेस कर रही है और अगर बिजनेस करना चाहते हैं उन महिलाओं को यह लोन मिलती है।

–> बिजनेस लोन 6000 से लेकर 60000 तक मिल सकती है और उसकी भुगतान का समय 1 साल से 2 साल तक का होता है।

2) पारिवारिक लोन – पारिवारिक लोन जिस महिला को घर की मरम्मत, सामाजिक कार्य, घर का सामान लाने के लिए और कई परिवार के खर्च करने के लिए मिलती है।

–> यह लोन 6000 से लेकर 50000 तक मिलती है और इसकी भुगतान का समय 1 साल से 2 साल तक का होता है।

) कृषि संबंधित लोन – यह लोन खेती करने के लिए उपयोगी साधन सामग्री लाने के लिए मिलती है।

–> कृषि संबंधित लोन 6000 से लेकर 60000 तक मिल सकती है और उसकी भुगतान का समय 1 साल से 2 साल तक का होता है।

4) मुख्य शिक्षा लोन – मुख्य शिक्षा लोन महिलाओं के बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए जो पढ़ाने में खर्च होता है उन खर्चों के लिए मिलती है।

–> मुख्य शिक्षा लोन 6000 से लेकर 50000 तक मिलती है और इसकी भुगतान का समय 1 साल से 2 साल तक का होता है।

अतिरिक्त ग्रुप लोन

1) ग्रुप टॉप अप लोन – यह लोन जब आपने व्यवसाय, कृषि संबंधित सेवाएं, पारिवारिक और शिक्षा की तात्कालिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए जो लोन लिया है उस पर और ज्यादा लोन मिलती है उसे ग्रुप टॉप अप लोन कहते हैं।

टॉप अप लोन आपको 10,000 से लेकर 30000 तक मिलता है पर उस लोन का भुगतान का समय 6 महीने से लेकर 18 महीने तक का होता है। यह लोन आपको जो पहले लोन चल रही है उसकी स्थिति अच्छी होगी तो ही मिल सकती है वरना ग्रुप टॉप अप लोन नहीं मिलती है।

2) इमरजेंसी लोन – इमरजेंसी लोन जब आपको कोई बीमारी हो या फिर आपके परिवार में कोई बीमार हो तब मिलती है।

इमरजेंसी लोन 2000 से लेकर 10000 तक मिलती है पर उसकी भुगतान का समय 6 महीने तक का ही होता है। यह लोन इमरजेंसी के लिए दिए जाती है इसलिए यह ज्यादा नहीं मिलती और उसकीभुगतान का समय भी ज्यादा नहीं दिया जाता है।

3) शिक्षा टॉप अप लोन – यह लोन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलता है इस लोन को शिक्षण के खर्च को पूरा करने के लिए दिया जाता है।

शिक्षा टॉप अप लोन 5000 से लेकर 15000 तक मिलता है और उसकी भुगतान का समय 12 महीने तक का होता है।

4) लॉयल्टी लोन लॉयल्टी लोन और टॉप अप लोन एक जैसी है यह लोन जो बैंक में अपनी लोन का 20 से अधिक ईएमआई दे चुका है उन लोगों को मिलती है।

यह लोन 5000 से लेकर 25000 तक मिलता है और इसके भुगतान का समय 6 महीने से लेकर 2 साल तक का होता है।

महिला ग्रुप लोन के फायदे

–> यह लोन बिना किसी इनकम प्रूफ के मिलती है और इसके पैसे हम अपने जीवन जरूरियत वस्तु के लिए खर्च कर सकते हैं। महिला ग्रुप लोन लेने के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट नहीं चाहिए और 25000 तक तो कोई फी लागू नहीं पड़ती है।

–> गरीब वर्ग की महिलाओं के लिए यह लोन बहुत ही लाभदायक है इस लोन के लिए सिर्फ ग्रुप बनाना होता है और आसानी से लोन मिल जाती है।

–> ग्रुप लोन लेने के लिए बदले में किसी प्रकार की प्रॉपर्टी गिरवी रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।

–> लोन लेने के बाद अगर आपको कोई इमरजेंसी आए तो उसके लिए भी आपको टॉप अप लोन मिलता है।

लोन लेने से पहले ध्यान में रखने की बातें

  • आपने अगर पहले से 3 लोन लेकर रखी है तो आपको महिला ग्रुप लोन नहीं मिलेंगी इसलिए अगर आपके पास पहले से लोन है तो महिला ग्रुप लोन के लिए अप्लाई मत कीजिए
  • कृपा करके लोन लेने से पहले अपने परिवार में लोन के बारे में बात करने के बाद ही लोन लीजिए ताकि बाद में कोई दिक्कत ना हो
  • लोन लेने के बाद जब आप उसका भुगतान करते हो तब जितना भुगतान किया है उनकी रसीद अवश्य लीजिए ताकि आपके पास प्रूफ रहे और बाद में कोई परेशानी ना हो
  • महिला ग्रुप लोन केवल अपनी जरूरतों के लिए लीजिए कोई रिश्तेदार या फिर कोई पहचान वाले के लिए मत लीजिए
  • यह लोन की कोई एजेंट नहीं होते हैं डायरेक्ट बैंक से मिलता है इसके लिए कोई भी व्यक्ति को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है
  • जब भी आपको लोन का पेमेंट मिले तो उसे अपने बैंक के खाते में लीजिए कोई भी पेमेंट केस मत लीजिए इससे आपका पेमेंट कोई भी बीच में से ले नहीं सकता है

Also More: धनि एप से लोन कैसे ले

लोन लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  1. पहचान पत्र: पान कार्ड, आधार कार्ड, इलेक्शन कार्ड या कोई भी डॉक्यूमेंट
  2. पते का सबूत: आधार कार्ड, इलेक्शन कार्ड या कोई डॉक्यूमेंट जिसमें पता आता हो
  3. महिलाओं का ग्रुप

महिला ग्रुप लोन कैसे ले

लोन कैसे लें

ग्रुप लोन लेने के लिए पहले महिलाओं को इकट्ठा कीजिए उसके बाद सबको ग्रुप लोन के बारे में जानकारी दीजिए और अगर उसके बाद महिलाएं चाहे तो ग्रुप बना सकती है और उस ग्रुप को बनाने के बाद बैंक में ग्रुप लोन के लिए अप्लाई कीजिए।

उसके बाद बैंक का कर्मचारी आपके गांव में आएगा और ग्रुप लोन के बारे में जानकारी देगा और फिर जो महिलाएं ग्रुप में है उनकी जानकारी लेंगे और उसके बाद ग्रुप लोन के लिए डॉक्यूमेंट लेंगे और फिर आपको ग्रुप लोन देते हैं।

दोस्तों यह थी महिला ग्रुप लोन के बारे में जानकारी अगर आप इससे भी ज्यादा जानकारी लेना चाहते हो तो आपके नजदीक में जहां पर भी बैंक है वहां जाकर जानकारी ले सकते हैं।

दोस्तों अगर आप टू व्हीलर लोन, कार लोन,होम लोन, पर्सनल लोन, तबेला लोन ऐसी कई लोगों के बारे में जानकारी लेना चाहते हो तो हमारी वेबसाइट पर जाकर जान सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *